Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड बचाओ भाजपा भगाओ रैली में 16 फरवरी को कैंट विधानसभा क्षेत्र से पहुंचेंगे हजारों कार्यकर्ता: सूर्यकांत धस्माना

Uttarakhand


देहरादूनI (BIG NEWS TODAY) : लोक भवन घेराव के अपने रैली कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस में जोर-जोर से तैयारी चल रही हैं गुरुवार को भी कैंट विधानसभा क्षेत्र में लोग भवन अथवा राज भवन गिराओ की रैली की तैयारी को लेकर सभा की गई I कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार की चौतरफा असफलताओं प्रदेश में ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, नकल और पेपर लीक, आसमान छूती महंगाई और चरम पर बेरोजगारी समेत केंद्र की मोदी सरकार के बजट में उत्तराखंड की उपेक्षा, मनरेगा कानून को समाप्त करने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर आगामी 16 फरवरी को देहरादून में कांग्रेस की उत्तराखंड बचाओ भाजपा भगाओ रैली व लोक भवन (राजभवन) घेराव में केंट विधानसभा क्षेत्र से सैकड़ों कार्यकर्ता परेड मैदान पहुंचेंगे I यह आश्वासन प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पिछले विधानसभा चुनावों में कैंट से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सूर्यकांत धस्माना ने प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत को दिया जो आज केंट क्षेत्र के इंद्रानगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पूरे प्रदेश में आगामी रैली को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ साथ प्रदेश की जनता में भी भरी उत्साह है और यह रैली प्रदेश में आज तक हुई सभी रैलियों में सबसे बड़ी रैली होगी क्योंकि प्रदेश की जनता भाजपा के नौ सालों के राज में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार , ध्वस्त पड़ी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी से अजीज आ चुकी है और भाजपा सरकार से तत्काल मुक्ति चाहती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री डॉक्टर हरक सिंह रावत ने भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकारों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकारों के राज में देश व प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है और चाहे देश हो या उत्तराखंड सब जगह महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण में प्रदेश सरकार की भूमिक को संदिग्ध बताते हुए कहा कि सीबीआई की जांच मूल एफआईआर पर ना हो कर एक ऐसे व्यक्ति की शिकायत पर कि जा रही है जिसका इस पूरे प्रकरण से दूर दूर तक का कोई वास्ता नहीं है और इसीलिए कांग्रेस ने सीबीआई की जांच सुप्रीम कोर्ट या हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराए जाने की मांग की थी। डाक्टर हरक सिंह ने कहा कि आज प्रदेश के नौजवान बेरोजगारी से परेशान हैं और उनकी परेशानी आक्रोश में बदल गई है क्योंकि नौकरियों। के लिए होने वाली परीक्षाओं में नकल और पेपर लीक ने उनके सारे रस्ते बंद कर दिए हैं।