Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए हिंसा करवाना चाहती है: सूर्यकांत धस्माना

Dehradun Uttarakhand


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कोटद्वार के दीपक प्रकरण पर राहुल गांधी पर आरोप हास्यास्पद

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार महानगर में गणतंत्र दिवस के दिन अराजक तत्वों के द्वारा एक मुस्लिम कपड़े की दुकान वाले को अपने प्रतिष्ठान का नाम बाबा ड्रेस बदलने के लिए धमका कर दबाव डालने व धार्मिक आधार पर उसे डराने धमकाने के मामले में मुस्लिम दुकानदार की मदद के लिए डट कर खड़े हुए दीपक कुमार व विजय रावत पर उल्टा मुकदमा कायम करना और दूसरी तरफ अराजक तत्वों के खिलाफ अज्ञात के नाम से मुकद्दमा दर्ज करना यह साफ दर्शाता है कि राज्य की भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी के संरक्षण में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की घटनाएं घटित हो रही हैI
यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही।

सूर्यकांत dhasmana ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ताजा बयान में जिसमें वे कोटद्वार बाबा नाम प्रकरण पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं हास्यास्पद है व उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चित्रार्थ करता है। धस्माना ने कहा कि उक्त प्रकरण में दीपक कुमार ने जो भूमिका निभाई उसके राज्य ही नहीं देश और दुनिया में प्रशंसा हो रही है और इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने जो एक्स पर पोस्ट किया वो निश्चित तौर पर दीपक की इस बात के लिए प्रशंसा के लिए किया कि दीपक ने इस देश के संविधान व देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता के लिए बहादुरी का काम करते हुए अराजक तत्वों को हिंसा करने से रोका।