Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल को दिया “देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव-2026” के लिए निमंत्रण

Dehradun Uttarakhand


देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज लोक भवन में ट्रस्टी संस्थापक, सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन श्रीमती गीता धामी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को सेवा संकल्प (धारिणी) फाउंडेशन के तत्वावधान में 05 से 08 फरवरी, 2026 तक आयोजित होने वाले “देहरादून उत्तरायणी कौतिक महोत्सव-2026” के लिए निमंत्रण दिया।