Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ऋषिकेश में हुए बवाल पर होगा एक्शन, पत्थरबाजों की पहचान के लिए पुलिस ने जारी किए फोटो

Uttarakhand


ऋषिकेश/देहरादूनI ऋषिकेश में हुए बवाल को लेकर पुलिस ने उपद्रवियों पर एक्शन की तैयारी कर ली है I पथराव करने वाले लोगों की वीडियो और फोटो से पहचान की जा रही है I इसको लेकर पुलिस ने सूचना जारी की है I

पुलिस द्वारा जारी दी गई जानकारी के अनुसार, उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में दिनांक 28-12-2025 को ऋषिकेश स्थित वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण हटाने के लिए गई पुलिस, वन विभाग एवं प्रशासन की संयुक्त टीमों पर उपद्रवियों द्वारा आमजन को उकसाकर पत्थरबाजी की घटना को अजांम दिया गया, ऐसे उकसाने वालो को चिन्हित किया जा रहा है, साथ ही ऐसे उपद्रवीयों को भी चिन्हित किया जा रहा है, जिनके द्वारा पत्थरबाजी की गई, ऐसे उपद्रवी जिनका वन विभाग की भूमि से कोई लेना देना नही व उक्त घटना में उनके द्वारा शामिल होकर लोगो को उकसाकर घटना करवाई गई, उन सभी को मौके पर ली गई फोटो,वीडियो तथा ड्रोन के माध्यम से ली गई कवरेज को देखकर चिह्नित किया जा रहा है, इस आशय से कुछ उपद्रवियों के फोटो,वीडियो प्रकाशित किया जा रहे है। उक्त उपद्रवीयों के सम्बंध में किसी को कोई जानकारी हो तो मो0 नम्बर 9411112815 पर तत्काल सूचना दे। सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी।