उत्तराखंड का गौरव: टिहरी गढ़वाल के मयंक रावत मुंबई इंडियंस में शामिल, ₹30 लाख में खरीदे गए!

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


रिपोर्ट ■ शीशपाल गुसाईं

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले की खास पट्टी, ग्रामसभा गडोलिया तोक (रंगली) के होनहार युवा क्रिकेटर मयंक रावत का चयन IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (MI) में हुआ है। यह उत्तराखंड, खासकर टिहरी गढ़वाल और जाखणीधार ब्लॉक के लिए बेहद गर्व की बात है। मयंक अब रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्गजों के साथ IPL 2026 में खेलेंगे!

Amazon Product

Storite Women’s Tote Bag With Leather Handles & Embroidery Printed Handbag With Zip Pockets, Shoulder Tote Bag And Handbag For Office And College (27x24x9.5Cm)

🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
———————— ————————
Amazon Product

EXOTIC Women Feminina Solid Top Handle Tote Hand Bag

🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
————————
Amazon Product

Lavie Women’s Faroe Satchel Handbag for Women | Satchel Bag for Work | Ladies purse | Stylish Shoulder Bag | Gift For Women

🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.
————————
Amazon Product

Lavie Women’s Mono Ushawu Small Satchel Handbag for Women | Satchel Bag for Work | Ladies purse | Stylish Shoulder Bag | Gift For Women

🛒 Check Latest Price on Amazon, & Many More Latest Designs.

16 दिसंबर 2025 को हुए IPL 2026 मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली के इस अनकैप्ड ऑलराउंडर को उनके बेस प्राइस ₹30 लाख में खरीदा। मयंक दाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और उपयोगी ऑफ-स्पिन गेंदबाज हैं। यह उनका पहला IPL कॉन्ट्रैक्ट है, और MI की 25 सदस्यीय स्क्वॉड में वे शामिल हो चुके हैं।….■ मयंक रावत का सफर: संघर्ष से सफलता तक
मयंक का जन्म उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में हुआ, लेकिन क्रिकेट करियर उन्होंने दिल्ली से बनाया। वे दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम का हिस्सा रहे हैं (2024-25 सीजन में एक मैच खेला)। असली ब्रेकथ्रू मिला दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2024) से, जहां ईस्ट दिल्ली राइडर्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने टूर्नामेंट को आग लगा दी।

DPL 2024 प्रदर्शन : 7 पारियों में 289 रन (औसत 72.25, स्ट्राइक रेट ~190, 3 फिफ्टी)
गेंदबाजी: 11 विकेट (इकॉनमी 7.0)
फाइनल का कमाल : साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज़ के खिलाफ नाबाद 78 (39 गेंद, 7 चौके, 6 छक्के)। आखिरी ओवर में आयुष बदोनी को 5 लगातार छक्के मारकर टीम को चैंपियन बनाया!

इस धमाकेदार प्रदर्शन ने MI का ध्यान खींचा और उन्हें IPL का टिकट दिलाया। मयंक फिनिशर की भूमिका में माहिर हैं और मिडिल ऑर्डर में स्पिनर्स को निशाना बनाते हैं।

क्षेत्र में खुशी की लहर
मयंक के पिता राम सिंह रावत (पूर्व छात्रसंघ विज्ञान प्रतिनिधि, एसआरटी कैंपस, पुरानी टिहरी) और पूरे परिवार को क्षेत्रवासियों ने दिल से बधाई दी है। कमल सिंह बागड़ी सहित कई लोगों ने इसे खास पट्टी के लिए विशेष गौरव बताया। वरिष्ठ पत्रकार व संपादक गोविंद पुंडीर ने लिख कर खुशियां बांटी। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके से निकला यह युवा अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग में देश का नाम रोशन करेगा।

मयंक जैसे खिलाड़ी उत्तराखंड के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उम्मीद है IPL 2026 में वे धमाल मचाएंगे और जल्द ही दिल्ली के साथ-साथ उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ाएंगे!

हार्दिक बधाई मयंक! उत्तराखंड गर्व करता है तुम पर! 🏏💙


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *