Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Cabinet : सामान्य वर्ग के लोगों को भी मिल सकेगी पशुपालन में सब्सिडी…धामी कैबिनेट के फैसले

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BOG NEWS TODAY : देहरादूनI उत्तराखंड की धामी सरकार ने फैसला लिया है कि पशुपालन में अनुसूचित जाति जनजाति के लिए मिलने वाली सब्सिडी को अब सामान्य जाति के लिए भी दिया जा सकेगा बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया है अन्य का निर्णय भी कैबिनेट की बैठक में लिए गए हैं I

फोटो- बंशीधर तिवारी, महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड सरकार

कैबिनेट द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

1 – सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट के 1 निसंवर्गीय पद को कैबिनेट ने दी मंजूरी।

सहकारिता विभाग में उप निबंधक ऑडिट लेवल 11 के पद को 5 साल के लिए सृजन किया गया है। जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दी है। यह एक निसंवर्गीय पद है।

2 – बद्रीनाथ धाम में स्थित आईएसबीटी वॉल्स पर में मास्टर प्लान के अंतर्गत में म्यूरल आर्ट वार्क किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने अपनी मंजूरी प्रदान की है।

3 – पशुपालन विभाग की योजना जिसमें अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों को पशुपालन के लिए 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जाती है, और डेयरी विकास की गंगा गाय योजना के विलय को कैबिनेट ने मंजूरी प्रदान की है। अब इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति/जनजाति के लाभार्थियों के साथ सामान्य वर्ग के लोगों को भी दिया जाएगा।

4- पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारियों के चयन के बाद इन्हें 2 साल तक का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस प्रशिक्षण की अवधि को 2 साल से घटाकर 1 वर्ष किए जाने के निर्णय को कैबिनेट ने दी अपनी मंजूरी।