राज्य में हेलीसेवाओं के विकास को लेकर यूकाडा ने तैयार किया गीत, गीतकार भूपेंद्र बसेड़ा के गीत को किया गया लॉन्च

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : उत्तराखंड में हेलीकॉप्टर सेवाओँ और नागरिक उड्ययन के क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर यूकाडा यानी उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलमेंट अथॉरिटी ने एक गीत के माध्यम से उपलब्धियां बताई हैं। इस गीत को लोक गायक भूपेंद्र बसेड़ा ने तैयार किया है।

गीत के माध्यम से बताया गया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में नागरिक उड्डयन और हेली सेवाओं के विकास हेतु राज्य में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। प्रदेश के दूरस्थ और दुर्गम स्थानों को वायु और हेली सेवाओं से जोड़ा जा रहा है तथा उड़ान योजना के अंतर्गत गौचर, जोशियाडा, पिथौरागढ़, मुनस्यारी आदि दूरस्थ स्थानों के लिए वायु सेवाएँ संचालित की जा रही है।

इसी को दृष्टिगत युकाडा द्वारा एक गीत तैयार किया गया है, जिसे आज मुख्यमंत्री आवास के सभागार में लॉन्च किया गया है। इस गीत के गीतकार एवं गायक भूपेन्द्र बसेडा है और राकेश भट्ट द्वारा गीत को संगीतबद्ध किया गया है, गीत में  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है कि उनके द्वारा नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में आम जनमानस की सुविधा के लिए विशिष्ट कार्य किए जा रहे हैं।