Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड में पाक नागरिकों की पहचान तेज, वीजा निलंबित

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


उत्तराखंड में पाक नागरिकों की पहचान तेज, वीजा निलंबित — आतंकी हमले के बाद सख्ती, कार्रवाई के निर्देश

BIG NEWS TODAY : (देहरादून, 25 अप्रैल) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार की सख्ती के तहत उत्तराखंड में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में लिए गए फैसलों के तहत यह कार्रवाई हो रही है।

मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए हैं कि राज्य में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें जल्द से जल्द उनके देश वापस भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पाक नागरिकों के वीजा तत्काल प्रभाव से निलंबित

प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए वीजा के संबंध में गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना व सुरक्षा), गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के पुलिस महानिरीक्षकों को आवश्यक निर्देश भेजे हैं। अपर सचिव गृह निवेदिता कुकरेती ने पत्र जारी कर स्पष्ट किया है कि विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 22 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार पाकिस्तानी नागरिकों को दी जाने वाली सभी वीजा सेवाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

27 अप्रैल से रद्द होंगे सभी वीजा, मेडिकल वीजा को सीमित समय तक छूट

गृह विभाग द्वारा विदेश मंत्रालय के पत्र की प्रति संलग्न कर अधिकारियों को अवगत कराया गया है कि भारत सरकार ने सभी वैध पाकिस्तानी वीजा 27 अप्रैल 2025 से निरस्त (Revoked) करने का निर्णय लिया है। हालांकि, मेडिकल वीजा 29 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा।