Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

काउंटिंग जारीः देहरादून नगर निगम में बीजेपी को शुरुआती चरणों में बड़ी बढ़त, वार्डों में मिली जुली मिल रही जीत

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : नगर निगम देहरादून के मतगणना के ये खबर लिखे जाने तक आए आंकडों के मुताबिक प्रथम चरण में भाजपा के सौरभ थपलियाल को 33077 और कांग्रेस के विरेंद्र पोखरियाल को 21364 मत मिले। इस प्रकार कांग्रेस पहले ही चरण में 11710 मतों से पिछड़ गई। खबर लिखे जाने तक तीसरे राउंड़ के आंकड़े आ चुके थे, जिसमें कांग्रेस 29 हजार से पीछे चल रही थी। प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून में सुस्त रफतार से चल रही मतगणना के जो रूझान सामने आये हैं। उनमें कांग्रेस पिछड़ती हुई दिखाई दे रही है।

पहले राउंड में भाजपा को 33074, कांग्रेस को 21364, यूकेडी के विरेंद्र सिंह बिष्ट को 686, आप के रविंद्र आनन्द को 459, यूकेडी डेमोक्रेटिक के राजकिशोर सिंह रावत को 35, निर्दलीय आरूषी सुंदरियाल को 45,राजेंद्र प्रसाद गैरोला को 630, विजय प्रसाद भटटाराई को 997, सरदार खान को 1119, सुलोचना ईष्टवाल को 843 व नोटा पर 374 मत पड़े।

दूसरे राउंड में भाजपा को 36553, कांग्रेस को 22913, यूकेडी के विरेंद्र सिंह बिष्ट को 790, आप के रविंद्र आनन्द को 340, यूकेडी डेमोक्रेटिक के राजकिशोर सिंह रावत को 73, निर्दलीय आरूषी सुंदरियाल को 101, राजेंद्र प्रसाद गैरोला को 1346, विजय प्रसाद भटटाराई को 1573, सरदार खान को 1082, सुलोचना ईष्टवाल को 1224 व नोटा पर 721 मत पड़े। दूसरे राउंड़ के बाद भाजपा ने 23,605 की बढ़त बना ली थी। वहीं, तीसरे राउंड़ के बाद भाजपा को 77257 और कांग्रेस को 48227 मत मिल चुके थे, इस प्रकार खबर लिखे जाने तक भाजपा 29030 मतों चल रही थी।

देहरादून में काउँटिंग स्थल का फोटो

नगर निगम देहरादून के विजय प्रत्याशी, मतगणना जारी।
-वार्ड 1 से कांग्रेस से सोमेंद्र सिंह बोरा ने 643 वोट से जीत दर्ज की।, – वार्ड 2 सागर लामा कांग्रेस जीते।, -वार्ड 16 बक़रालवाला से भाजपा के अशोक डोबरियाल 200 वोट से जीते, उन्होने कांग्रेस के डॉ विजेंद्र पाल को हराया, -वार्ड 22 तिलक रोड से भाजपा की अनीता गर्ग जीती। -वार्ड 25 से भाजपा के पार्षद के मनोज जाटव 325 वोटो से विजयी हुए। , – वार्ड 32 बल्लूपुर से कांग्रेस की कोमल वोहरा ने फिर लहराया जीत का परचम

-वार्ड 33 यमुना कॉलोनी से सुमित्रा ध्यानी हारी। भाजपा के संजय सिंघल ने 66 वोट से जीत हासिल की। -वार्ड 35 संगीता गुप्ता भाजपा से, -वार्ड 47 रोबिन त्यागी 650 मतों के अंतर से जीते, उन्होंने भाजपा के संजीव मल्होत्रा को पराजित किया।
-वार्ड 62 ननूरखेड़ा में भाजपा के सुमित पुंडीर ने कांग्रेस के अभिनव बिष्ट को हराया। सुमित पुंडीर को 1836 और कांग्रेस के अभिनव को 1740 वोट मिले।, -वार्ड 63 लाडपुर से निर्दलीय प्रत्‍याशी दिनेश केमवाल 544 वोट से जीते। ,-वार्ड 64 से भाजपा की सुशीला ने कांग्रेस की कविता को 1000 वोट से हराया।, -वार्ड 65 डोभाल चौक से भाजपा की लक्ष्मी नेगी ने कांग्रेस की सरिता बिष्ट को हराया। भाजपा की नेगी को 1162 और कांग्रेस की सरिता को 764 मत मिले।

-वार्ड 76 निरंजनपुर से पूनम पुंडीर निर्दलीय 1300 वोट से जीती।, -वार्ड 76 निरंजनपुर से पूनम पुंडीर निर्दलीय 1300 वोट से जीती।, -वार्ड 77 माजरा से कांग्रेस के जाहिद अंसारी जीते, उन्हाने भाजपा के आफताब को 218 मतों से हराया।, -वार्ड 78 टर्नर रोड से कांग्रेस के रमेश कुमार मंगु ने निर्दलीय रेशमा खान को 550 वोटो से हराया।, -वार्ड 79 भारूवाला से भाजपा के दीपक नेगी जीते, उन्होने कांग्रेस के पियूष गोड़ को मात दी।, -वार्ड 80 रेस्ट कैम्प से भाजपा की अंजलि सिंघल ने जीत दर्ज की।
-वार्ड 94 से भाजपा के मेहरबान सिंह भंडारी जीते।