Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
fake news

नहीं हुआ वार्ड 20 में बीजेपी मेयर प्रत्याशी के प्रचार में कोई झगड़ा या विवाद, क्षेत्रीय लोगों ने किया खंडन

Dehradun Delhi Mussoorie Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून में एक बीजेपी नेता के पुत्र की कथित रूप से पिटाई की सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रचारित की जा रही सूचनाओं व चर्चाओं को लेकर अब वार्ड 20 के क्षेत्रीय लोगों को ही सामने आना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया की भ्रामक सूचनाओं पर नाराजगी जताते हुए ऐसी किसी भी घटना का खंडन किया है। साथ ही इसको कांग्रेस द्वारा भ्रामक प्रचार बताया है।

क्षेत्रीय लोगों ने एक सूचना जारी करके कहा है कि “आज दिनांक 09-01-2025 को भाजपा मेयर प्रत्याशी के वार्ड 20 में जनसंपर्क कार्यक्रम में अभूतपूर्व जनसमर्थन प्राप्त हुआ, जिससे बौखलाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता में भ्रम फैलाया जा रहा है कि प्रचार के दौरान अधिक संख्या व अत्यधिक उत्साह में वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में धक्का-मुक्की हुई, जबकि वहां पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और न ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति के साथ कोई विवाद हुआ है। जनता में भ्रम फैलाना कांग्रेस पार्टी का इतिहास रहा है।” पत्र पर नवीन कुमार, विरेंद्र कुमार, किशन लाल, राजू, राजेश, विनीत सहित कई लोगों के हस्ताक्षर हैं।