Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Inside: पुष्कर धामी सरकार ने उठाया क़दम, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा और मंत्री अरविंद पांडेय ने लगाया ज़ोर तो बंगाली समुदाय के लिए ‘पूर्वी पाकिस्तान’ शब्द हटाने का हुआ फैसला

Uttarakhand



देहरादून ( By: B.N.T. Bureau )

बंगाली महासभा उत्तराखण्ड के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की भेंट करके आभार जताया है। बंगाली समुदाय के लोगों ने उनके जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाये जाने के फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार जताया है। बंगाली समुदाय की वर्षो से चली आ रही इस मांग को लेकर लेकर विधायक सौरभ बहुगुणा भी लगातार प्रयास कर रहे थे, जिसमें मंत्री अरविंद पांडेय और और अन्य लोगों का भी पूरा साथ मिला।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में कैबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक सौरभ बहुगुणा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बंगाली महासभा के सदस्यों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद उधमसिंह नगर में विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से ‘‘पूर्वी पाकिस्तान’’ शब्द हटाने के लिये उनका आभार व्यक्त किया। बंगाली समुदाय की प्रमुख मांग थी कि विस्थापित बंगाली समाज को जारी किये जाने वाले जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द को हटा दिया जाय जिसकी वे वर्षों से मांग कर रहे हैं।


इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,मंत्री रेखा आर्या, बंगाली महासभा से कार्तिक राय, संजय बाचाड, देवु मण्डल, योगेन्द्र रावत, लिलिमा, मोहित बिष्ट, दयानंद तिवारी, अजय कठायत, हरजीत कम्बोज, मीनाक्षी बिस्वास, प्रसांत मण्डल, अशोक माली, परिमल, पंकज बसु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।