Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर कांग्रेस मुख्यालय में शोक सभा, प्रदेश के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : देहरादून: देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शोक सभा में पूर्व प्रधानमन्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा ने डाक्टर मनमोहन सिंह ने न केवल भारत का मान पूरी दुनिया में बढ़ाया बल्कि भारत की अर्थव्यवस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की खिड़कियां दुनिया के लिए खोलने का काम आर्थिक उदारीकरण का दौर देश के वित्त मंत्री के रूप में किया उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमन्त्री के रूप में मनरेगा जैसी क्रांतिकारी स्कीम देश में लागू कर ग्रामीण भारत के युवाओं के लिए रोजगार का रास्ता बनाया।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दिवंगत डाक्टर मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि देश और दुनिया ने एक महान अर्थशास्त्री राजनेता को खो दिया है उन्होंने कहा कि डॉक्टर मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार जैसे क्रांतिकारी कानून बनाय गए।

शोक सभा का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि डॉक्टर मन मोहन सिंह जी का भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अतुलनीय योगदान तो है ही लेकिन उनके पहले कार्यकाल में जो भारत अमरिका परमाणु संधि हुयी वो भारत अमेरिका सबंधों को प्रगाढ़ बनाने में एक मील का पत्थर साबित हुआशोक सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखा गया।

पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी, मीडिया कमेटी प्रभारी राजीव महर्षि, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, महामन्त्री महेंद्र नेगी, महामन्त्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसवंत सिंह गोगी सहित , आनंद सिंह , सुनील जैसवाल, राजकुमार जैसवाल आदि तमाम कार्यकर्ताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी।