BIG NEWS TODAY: देहरादून। राज्य में 7 दिन के राष्ट्रीय शोक के लिए सचिव विनोद सुमन ने आदेश जारी कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद उत्तराखंड राज्य में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक लागू कर दिया गया है। यह राष्ट्रीय शोक 26 दिसंबर से 1 जनवरी तक माना जाएगा। राष्ट्रीय शोक को राज्य में लागू करने के लिए आज शुक्रवार को सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन ने शासनादेश जारी कर दिया है। राष्ट्रीय शोक की अवधि में राज्य में जहां-जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित तौर पर फहराता है वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके साथ ही राज्य में कोई भी मनोरंजन के सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे।
