Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीबीसी देहरादून ने टिहरी में लगाई ‘आत्मनिर्भर भारत’ एवं ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पर आधारित प्रदर्शनी

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : टिहरी में दिनांक 10 दिसंबर से 13 दिसंबर तक चलाए जा रहे 38 वें राष्ट्रीय खेल क्वालीफायर और 35 वें सीनियर पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय केनो स्प्रिट चैंपियनशिप 2024 तथा तीसरा टिहरी वॉटर स्पोर्ट्स कप 2024 टिहरी झील में आयोजित किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के प्रादेशिक कार्यालय, देहरादून द्वारा चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है यह चित्र प्रदर्शनी आत्मनिर्भर भारत एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत पर आधारित है।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन रेखा आर्य, कैबिनेट खेल मंत्री, उत्तराखंड द्वारा किया गया । कार्यक्रम में अन्य गणमान्य विनोद कंडारी, विधायक, देवप्रयाग विक्रम सिंह नेगी, विधायक, प्रताप नगर राजेश चौहान, जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी, टिहरी गढ़वाल आयुष अग्रवाल, एसपी पुलिस टिहरी मौजूद थे । उनके साथ ही टीएचडीसी के निदेशक शैलेंद्र सिंह और खेल निदेशक डीके सिंह ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की । कार्यक्रम का प्रारंभ रेखा आर्य, कैबिनेट खेल मंत्री उत्तराखंड द्वारा रिबन काटकर किया गया। नत्थी सिंह नयाल, क्षेत्रीय प्रचार सहायक द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वल कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में विभागीय संस्कृतिक पंजीकृत दल प्रवाह सांस्कृतिक दल के कलाकारों द्वारा छोलिया कार्यक्रम तथा विहान सांस्कृतिक उत्थान समिति, अल्मोड़ा द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस दौरान खेल मंत्री रेखा आर्या ने अपने संबोधन में कहा राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी प्रदेश के लिए गौरव का विषय है और हम पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं जो व्यवस्था इस राष्ट्रीय खेलों के लिए इस पहाड़ी प्रदेश ने विकसित की है वह देश के किसी पहाड़ी राज्य में नहीं हैं।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जो खेलों का इंफ्रास्ट्रक्चर हमने तैयार किया है वह अवस्थापना हम सिर्फ़ राष्ट्रीय खेलों के लिए ही नहीं है बल्कि उत्तराखंड को देवभूमि के साथ-साथ खेल भूमि की ओर अग्रसर करने के लिए भविष्य में उपयोग करेंगे और राष्ट्रीय खेलों के बाद उत्तराखंड को देश में अलग स्थान मिलेगा जिससे उत्तराखण्ड पूरे देश में खेलों के हब के रूप में स्थापित होगा । उत्तराखण्ड राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए वर्ल्डक्लास व्यवस्थाओं के साथ तैयार है।