Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केदारनाथ उपचुनाव : बीजेपी की आशा की शानदार जीत, खिले चेहरे

Dehradun Delhi Uttarakhand


BIG NEWS TODAY : केदारनाथ विधानसभा सीट (जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड) के उपचुनाव में बीजेपी ने जीत का डंका बजा दिया है I यानी ये सीट बीजेपी ने कॉंग्रेस के पाले में नहीं जाने दी I भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कॉंग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हरा दिया है I केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5099 वोट से शानदार जीत हासिल कर ली है I उन्होंने कांग्रेस के मनोज रावत को हराया है I केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव में मिली जीत से भारतीय जनता पार्टी में खुशी की लहर है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की जनता का विशेष तौर पर आभार व्यक्त किया है आशा नौटियाल को मिली प्रचंड जीत पर उनके समर्थकों ने खुशियां मनाएं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय देहरादून में भी खुशियां मनाई गई है I एक तरफ जहां केदारनाथ क्षेत्र में भाजपा ने खुशी मनाई तो वही देहरादून में सर्वे चौक से भाजपा मुख्यालय तक विजय जुलूस निकाला गया जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, पार्टी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और तमाम वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए I 

केदारनाथ विधानसभा का उपचुनाव सरकार और संगठन की परीक्षा और चुनौती के रूप में भी था क्योंकि इससे पहले के दो चुनाव बीजेपी हार चुकी थी और अब राज्य में निकाय चुनावों की तैयारी और चुनौती सामने है I केदारनाथ सीट बीजेपी विधायक शैला रानी रावत के देहांत होने से रिक्त हुई थी I मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव अभियान का खुद नेतृत्व कर रहे थे। दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी पार्टी संगठन के रणनीति की कमान संभाल रखी थी I 

इससे पहले उत्तराखंड की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर और बेंगलुरु विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी कुछ महीना पहले हुए इन दोनों उपचुनावों की हार के बाद भारतीय जनता पार्टी को केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में यह बड़ी और उत्साह जनक जीत मिली हैI क्योंकि अब जल्दी ही उत्तराखंड में निकायों नगर निर्गमन के चुनाव होने हैं उसकी तैयारी भी भारतीय जनता पार्टी कर रही है केदारनाथ विधानसभा के उपचुनाव के रिजल्ट ने भारतीय जनता पार्टी के उत्साह को और बढ़ा दिया हैI 

किसको कितने वोट मिले:- केदारनाथ विधानसभा सीट के उपचुनाव में कल 6 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे जिसमें से बीजेपी की आशा नौटियाल को 23130 वोट कांग्रेस के मनोज रावत को 18031 यूकेडी के आशुतोष भंडारी को 1301 वोट, पीपीआई डी के प्रतीक रोशन को 477 वोट, निर्दलीय प्रत्याशी त्रिभुवन सिंह को 9266 वोट और निर्दलीय आरपी सिंह को 486 वोट मिले हैंI 

 मुख्यमंत्री और बीजेपी अध्यक्ष ने जताया आभार 

मुख्यमंत्री ने जीत पर कहा है  कि “जनता ने नकारात्मकता को झटका देकर जनता ने विकास पर मुहर लगाई हैI केदारनाथ मंदिर, चारधाम यात्रा को लेकर नकारात्मक प्रचार कांग्रेस को भारी पड़ा है I जनता ने भाजपा को जीत दिलाकर, प्रधानमंत्री और राज्य सरकार पर भरोसा जताया है I”

 दूसरी तरफ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी जनता का आभार जताया है और कहा है कि केदारनाथ की जनता ने विकास के लिए जनादेश दिया है , और केदारनाथ क्षेत्र का विकास आगे बढ़ेगा I जनता ने केदारनाथ के देवत्व स्वरूप के लिए किए जा रहे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे कार्यों को मुहर लगाकर सराहा है I