Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

घूमने के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं दुनिया की ये चार जगहें, एक बार तो जरूर जाएं

Uttarakhand


Big news today

दुनिया में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें घूमना-फिरना और खासकर नई जगहों पर जाना बहुत पसंद होता है। हालांकि कोरोना महामारी की वजह से पिछले कई महीनों से लोग कहीं भी घूमने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन हाल के दिनों में जब देश में संक्रमण के मामलों में गिरावट आई, तो धीरे-धीरे घूमने-फिरने की जगहें भी खुल गईं। जो पर्यटन स्थल सैलानियों के लिए काफी दिनों तक बंद रहे, वहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। ऐसे में भीड़भाड़ की वजह से देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा भी मंडराने लगा है। खैर, ये तो रही महामारी की बात, लेकिन जब यह महामारी नहीं आई थी, तब बहुत से लोग घूमने के लिए दूसरे-दूसरे देशों का रूख करते थे और ऐसी जगहों पर जाते थे, जो आकर्षक हो, खूबसूरत हो, जहां के नजारे मन मोह लें। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में, जहां आप यह महामारी खत्म होने के बाद घूमने जा सकते हैं

नॉसवांस्टाइन कैसल, जर्मनी 

जर्मनी में स्थित यह महल बेहद ही पुराना है। कहा जाता है कि इसके निर्माण का आदेश बवेरिया के राजा किंग लूडविज- II ने वर्ष 1864 में दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश इसका काम कभी पूरा हुआ ही नहीं। हालांकि इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने के आते हैं, क्योंकि इस महल के चारों तरफ की खूबसूरती लोगों का मन मोह लेती है। 

फ़ाइल फ़ोटो-नॉसवांस्टाइन कैसल, जर्मनी 

चीन की दीवार 

दुनिया में शायद ही ऐसा कोई होगा, जो चीन की विशाल दीवार के बारे में नहीं जानता होगा। इसे ग्रेट वॉल ऑफ चाइना’ के नाम से भी जाना जाता है। यह दीवार दुनिया के सात अजूबों में शामिल है और इसकी वजह ये है कि यह दुनिया की सबसे लंबी दीवार है, जिसकी लंबाई 8,850 किलोमीटर बताई जाती है। घूमने के लिए यह बेहतरीन जगहों में से एक है।

फ़ाइल फ़ोटो- चीन की दीवार 

गीजा का पिरामिड, मिस्र 

गीजा के पिरामिड को दुनिया का सबसे पहला अजूबा माना जाता है। कहा जाता है कि इन पिरामिडों में मिस्र के प्राचीन राजाओं के शवों को दफनाकर सुरक्षित रखा गया है। माना जाता है कि इस पिरामिड को 2560 ईसा पूर्व के करीब बनवाया गया था। हालांकि सच्चाई अभी भी रहस्य ही है। यही वजह है कि यह पिरामिड दुनियाभर के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।  

फ़ाइल फ़ोटो- गीजा का पिरामिड, मिस्र 

रेनबो माउंटेन, पेरू

अगर लोगों को इस जगह के बारे में पता न हो, तो कोई भी इसे महज एक पेंटिंग समझ लेगा, लेकिन आपको बता दें कि यह खूबसूरत जगह सच में है। पेरू में स्थित इस जगह को रेनबो माउंटेन कहा जाता है। यहां के रंग-बिरंगे पहाड़ों को देखना एक अलग ही दुनिया को देखने को समान लगता है। यहां दूर-दूर से सैलानी घूमने के लिए आते हैं।