Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
co prabodh kumar ghildiyal

पुलिस उपाधीक्षक होंगे मुख्यमंत्री सेवा पदक से सम्मानित

Dehradun Delhi Rudraprayag Uttarakhand


रुद्रप्रयाग। BIG NEWS TODAY : लिस उपाधीक्षक होंगे मुख्यमंत्री सेवा पदक से सम्मानित। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीओ मुख्यमंत्री सेवा पदक एवं उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित होंगे। जिसकी पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने घोषणा कर दी है।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष प्रदेश के कई पुलिस अधिकारी एवं कार्मिकों का चयन मुख्यमंत्री सेवा पदक के लिए हुआ है। जिसमें जनपद में नियुक्त पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल को आगामी 15 अगस्त के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय में उत्कृष्ट सेवा के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह (मेडल) से सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार के लिए चयन होने पर पुलिस विभाग के कार्मिकों ने खुशी व्यक्त की है।

एसपी विशाखा अशोक भदाणे सहित जनपद के समस्त पुलिस बल ने सम्मानित होने जा रहे पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग को बधाई दी है। पुलिस उपाधीक्षक को मिलने वाला सम्मान सम्पूर्ण जनपद के लिए एक गौरव का क्षण है। इससे जनपद में नियुक्त अन्य पुलिस कार्मिक कार्मिक भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित होंगे।