Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब ने किया मतदाता आभार रैली का आयोजन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय के तत्वाधान में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा सोमवार को मतदाता आभार रैली का आयोजन किया गया। आभार रैली सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाकर एटीएम चौक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड विजय कुमार जोगदंडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया।

d


इस दौरान महिला वर्ग में 50+ आयु समूह में गोदावरी रावत, 40+ में उषा ध्यानी, 30+ में अल्का पटवाल, ओपन वर्ग में शालिनी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आभार रैली में पुरुष वर्ग के 60+ आयु समूह में प्रथम स्थान जी0 एन0 पंत, 50+ वर्ग में ललित चंद्र जोशी ,40+ में शोबन सिंह, 30+ में दिनेश चंद्र और ओपन वर्ग में श्री कुशल सिंह प्रथम स्थान पर रहे।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीता कौल, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा , संयुक्त सचिव सुभाष लोहनी, तुलसी प्रसाद पचौली सहित सचिवालय परिवार एवं राजभवन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।