Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल

Dehradun Uttarakhand


अल्मोड़ा /देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन करने के साथ ही श्रीयंत्र की पूजा-अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पूज्य महाराज कल्याण दास जी द्वारा स्थापित डोल आश्रम धर्म, अध्यात्म, संस्कृति और शिक्षा के केंद्र बिंदु के रूप में उभर रहा है। लोक कल्याण की भावना के साथ कार्य कर रहे डोल आश्रम के विभिन्न प्रकल्प अत्यंत सराहनीय है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व स्पीकर गोविंद सिंह कुंजवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अभिनंदन किया।