Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केदारनाथ यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, हर साल बन रहे नए रिकाॅर्ड

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: केदारनाथ यात्रा में प्रतिवर्ष नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। साथ ही कारोबार के लिहाज से भी यात्रा ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर रही है। इस वर्ष 10 मई से शुरू हो रही यात्रा के दस दिनों में ही रिकाॅर्ड 2.81 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। इनमें से 1.26 लाख श्रद्धालु बीते चार दिनों में ही धाम पहुंचे हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2017 में केदारनाथ में दर्शनार्थियों का आंकड़ा 4.71 लाख था। वहीं, 2018 में 9 लाख से अधिक और 2019 में 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे थे। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोनाकाल के बीच आखिरी महीनों में यात्रा ने नई उपलब्धियां हासिल कीं। जबकि 2022 में 15.63 लाख और 2023 में केदारनाथ में रिकॉर्ड 19 लाख से अधिक शिव भक्तों ने दर्शन किए। इस साल यात्रा रोजाना नए कीर्तिमान बना रही है।