Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर किया स्मरण

Dehradun Uttarakhand


देहरदून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर उनका स्मरण किया। स्व.हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने उन्हें असाधारण व्यक्तित्व का धनी बताते हुए कहा कि वे किसानों व गरीबों के हितैषी तथा राजनीतिक संकीर्णता से परे सच्चे राजनेता थे। उन्हे कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता और प्रखर राजनेता के रूप में जाना जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी विलक्षण प्रतिभा के बल पर स्व.बहुगुणा जी ने भारतीय राजनीति में अलग पहचान बनायी तथा केन्द्र में मंत्री रहते हुए प्रदेश हित के लिये अनेक योजनाएं शुरू करवायी।