Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
ram navmi par puja by cm

रामनवमी पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पत्नी गीता धामी सहित किया कन्या पूजन, एवं देवी स्तुति

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। BIG NEWS TODAY : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्तिभूते सनातनि ! गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोह्यस्तु ते !! वंदना के साथ माँ सिद्धिदात्री की उपासना को समर्पित चैत्र नवरात्रि के नवें दिन एवं राम नवमी के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन-अर्चन किया।

इस शुभ अवसर पर उन्होंने जगतजननी माँ आदिशक्ति भगवती से ‘लोका: समस्ता: सुखिनो भवन्तु’ की भावना के साथ लोक कल्याण एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

कन्या पूजन के समय मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की पत्नी गीता धामी भी साथ में मौजूद रहीं। दोनों ने रामनवमी पर कन्या पूजन के साथ ही कन्याओं को भोजन कराया और उपहार भी दिए।