Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Loksabha Election : उत्तराखंड में मतदाताओं तक पहुंचीं 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा, प्रदेश में मतदाताओं तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप पहुंच चुकी हैं। बीएलओ को 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप उपलब्ध कराए गए हैं।
सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं तक कुछ आवश्यक दस्तावेजों को पंहुचाने का कार्य मतदान से पूर्व किया जाना आवश्यक होता है। राज्य के सभी मतदाताओं तक वोटर स्लिप पहुंचाने का काम चल रहा है। सभी जिलों में 83 लाख 35 हजार वोटर स्लिप बीएलओ को उपलब्ध कराए गए हैं। अभी तक 60 लाख 20 हजार वोटर स्लिप मतदाताओं तक पहुंच चुकी हैं।

उन्होंने कहा, यह कार्यवाही 14 अप्रैल 2024 तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। वोटर स्लिप के माध्यम से मतदाताओं को अपने बूथ की संख्या, निर्वाचक नामावली में क्रम संख्या की जानकारी मिल जाती है। नेशनल वोटर सर्च पोर्टल पर सर्च कर भी अपने बूथ और क्रम संख्या की जानकारी ली जा सकती है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा, राज्य में तीन लाख 90 हजार एपिक कार्ड वितरण का कार्य अवशेष था, उसमें तीन लाख 63 हजार का वितरण कर लिया गया है।