Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने नामांकन से पहले गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: हरिद्वार सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत ने नामांकन से पहले पैदल रोड शो निकाला। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जिले भर से अपने समर्थकों की भीड़ जुटाई। रोड शो के दौरान वीरेंद्र रावत ने रोशनाबाद पहुंच कर नामांकन किया।

वीरेंद्र रावत ने हरकी पैड़ी पहुंच कर गंगा पूजन किया। इसके बाद ऋषिकुल मैदान से पैदल रोड शो की शुरुआत हुई। यहां से ढोल नगाड़ों और वाहनों के काफी लोग के साथ वीरेंद्र रावत का पैदल रोड शो मध्य हरिद्वार की तरफ रवाना हुआ और नेहरू यूथ हॉस्टल में संपन्न हुआ।


रोड शो में पूर्व दर्जाधारी संजय पालीवाल, मंगलौर के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल समेत शहर और देहात के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के समर्थक शामिल रहे। रोड शो के दौरान ही वीरेंद्र रावत बीच से भगवानपुर विधायक ममता राकेश के साथ रोशनाबाद पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया।