Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून ने नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष नेहा जोशी प्रथम बार देहरादून आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रिस्पनां से महानगर कार्यालय तक कार रैली के माध्यम से भव्य और दिव्या स्वागत किया गया।

Uttarakhand


देहरादून। (BNT TEAM)

भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून के अध्यक्ष अंशुल चावला के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाधयक्ष नेहा जोशी प्रथम बार देहरादून आगमन पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रिस्पनां से महानगर कार्यालय तक कार रैली के माध्यम से भव्य और दिव्या स्वागत किया गया। कार रैली के बाद भाजपा महानगर कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सर्व प्रथम अपने केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद किया तत्पश्चात उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वाहन करने का प्रयास करूंगी। साथ ही नेहा जोशी ने आगामी विधासभा चुनावों में युवा बढ़ चढ़ कर भागीदारी करने का आवाहन किया और उन्होने कहा इस बार विधानसभा चुनाव में युवा मोर्चा इतनी मेहनत करेगा कि इस बार की सरकार भी युवा मोर्चा ही सुनिश्चित करेगा और अंत में उन्होंने युवाओं को अबकी बार 60 पार का नारा दिया और जय श्री राम के नारे के सभी युवाओं को अबकी बार 60 पार का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महानगर अध्यक्ष अंशुल चावला ने कहा की आज हमारे लिए बड़े गौरव का विषय है की श्रीमती नेहा जोशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा बना कर उत्तराखंड को सम्मान दिया है उत्तराखंड की बेटी का सम्मान किया है इसके लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर देहरादून केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का धन्यवाद करता है।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राजपुर रोड विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कमली भट्ट, रत्न सिंह चौहान, सिध्दार्थ अग्रवाल, आशीष रावत, मधुसूदन जोशी, सिद्धार्थ राणा, राहुल रावत, भावना चौधरी,अक्षत जैन,शंकर रावत, कुलदीप पंत, मनीष रावत, जितेंद्र सिंह बिष्ट, शुभम जैन, संदीप बिजलवां, साक्षी शंकर, सन्नी भल्ला, तरुण जैन, आशीष शर्मा, आदित्य नय्यर, सोनू सिंह, नवीन पोखरियाल, दीपक रावत, शुभम नेगी, अभिषेक शर्मा, ऋषभ पाल, सूरज रफ्तार, अतुल बिष्ट, सूरज खत्री आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।