Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में भी अपनी तैयारी को तेज कर दिया है. बुधवार को दिल्ली में उत्तराखंड बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी, जिसमें बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे. इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम समेत कई बड़े नेता प्रदेश कोर कमिटी के सदस्य बैठक में शामिल होंगे.

 इस बैठक में उत्तराखंड से लोकसभा उम्मीदवारों के नाम को लेकर भी चर्चा हो सकती है. इसके साथ ही चुनाव में बीजेपी की रणनीति क्या होगी, किस तरह से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामों को जनता के बीच ले जाया जाएगा. इन तमाम मुद्दों पर मंथन होगा. वही बैठक में आगामी चुनाव रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।