Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटे कार्यकर्ता: बीएल संतोष

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लोकसभा चुनाव के संयोजक, सह संयोजक, प्रभारी, सह प्रभारी व विस्तारकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने पार्टी के पांच प्रमुख कार्यक्रम गांव चलो अभियान, दीवार लेखन, महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ संपर्क, पार्टी में ज्वाॅइनिंग और लाभार्थी संपर्क अभियान की प्रगति जानी। उन्होंने ताकीद किया कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले पार्टी का हर कार्यकर्ता सभी लाभार्थियों से संपर्क साधने की पूरी कोशिश करे। उन्होंने निर्देश दिए कि पार्टी का हर कार्यकर्ता एक मार्च से 3 मार्च को चलने वाले इस अभियान में 10 से 20 लाभार्थियों से संपर्क करेगा और उनके मोबाइल से डाटा नमो एप पर अपलोड करेगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होगी लाभार्थियों की समस्याओं के निराकरण का प्रयास कर पार्टी के लिए आशीर्वाद प्राप्त करें।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए 50 दिन शेष बचे हैं। इस अवधि में उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा की जीत के लिए पूरी ताकत के साथ जुट जाएं।

बैठक में प्रदेश चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार के अलावा नीरू देवी, पुनीत मित्तल, कौस्तुभानंद जोशी, ज्योति प्रसाद गैरोला, जोगेंद्र पुंडीर, आदित्य चौहान, मधु भट्ट, विनोद उनियाल, पुष्कर काला व आशा नौटियाल आदि समेत पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।