Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

एनएसयूआई ने कांग्रेस के खातों को फ्रीज करने के विरोध में राजधानी दून में किया प्रदर्शन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस पार्टी के खातों को फ्रीज करने के विरोध में एनएसयूआई ने राजधानी में जमकर प्रदर्शन किया। बीजेपी कार्यालय का घेराव करने पहुंचे एनएसयूआई कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी झड़प हुई।पुतला दहन करने निकले प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने फुहावरा चौक पर रोक दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की भी हुई। 

इससे पहले शुक्रवार को महानगर युवा कांग्रेस ने करनपुर चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ वर्मा ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खत्म हो चुका है और यह तालाबंदी और बेड़ियां कांग्रेस पार्टी के खातों पर नहीं बल्कि इस देश के लोकतंत्र के ऊपर है।