Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यसभा सांसद के लिए महेंद्र भट्ट ने सीएम धामी और प्रदेश प्रभारी की मौजूदगी में किया नामांकन

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। विधानसभा परिसर में पूर्ण होने वाली इस प्रक्रिया के लिए भट्ट ने सभी औपचारिकताओं को पूरा किया।

इसके बाद उन्होंने नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। इस दौरान मंत्री, सभी विधायक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार समेत पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। चौंकाने के लिए मशहूर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व के एक और फैसले से उत्तराखंड भाजपा सरप्राइज हुई थी। सीएम धामी ने इस दौरान कहा कि हम अपने केंद्रीय नेतृत्व का और प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हैं कि सामान्य स्थितियों में जिनका विकास हुआ है ऐसे व्यक्ति को राज्य सभा के लिए मनोनीत किया गया है। ये हमारे लिए गौरव का क्षण है कि सीमांत क्षेत्र चमोली के व्यक्ति को पार्टी ने मौका दिया है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी है।

पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है।  राज्यसभा सांसद रहे अनिल बलूनी का छह साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद राज्यसभा की सीट खाली हो गई थी। इस सीट पर 27 फरवरी को चुनाव होना है।