Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे की 28 जनवरी को देहरादून में रैली

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे 28 जनवरी को देहरादून में प्रदेश कार्यकर्ताओं की रैली में चुनाव का बिगुल फूंकेंगे। बता दें कि उत्तराखंड राज्य बनने के बाद से ही चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से दो राष्ट्रीय दलों भाजपा और कांग्रेस के बीच रहा है। ऐसे में कांग्रेस उत्तराखंड में आईएनडीआई गठबंधन का सहयोग तो लेगी लेकिन लोकसभा चुनाव में सभी पांचों सीटों पर स्वयं खम ठोकने जा रही है।

28 जनवरी को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। वह देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन से कांग्रेस प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनाएगी। सम्मेलन में 11,700 से अधिक बूथों से कार्यकर्ता आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दौरे से कार्यकर्ताओं में आगामी चुनाव को लेकर नए जोश का संचार होगा।

प्रदेश कांग्रेस सम्मेलन की तैयारियों में जुटी है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं को प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो प्रत्येक बूथ से दो-दो कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में लाएंगे। पार्टी की ओर से बाकायदा प्रभारियों के साथ आने वाले कार्यकर्ताओं का ब्योरा लिया जाएगा।