Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुआ हनुमान चालीसा और भजन संध्या का आयोजन, एक दूसरे को दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की मौजूदगी में हनुमान चालीसा पाठ के साथ भजन संध्या एवं दीपोत्सव का आयोजन किया। जिसमे उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सनातन संस्कृति की राजधानी में प्रभु श्री राम के विराजने पर बधाई दी । इस श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुत श्री राम भजन में सभी लोग भक्ति रस से सरोबार होकर झूमते रहे । जिसके बाद दीपक प्रज्वलित किया गया और जमकर आतिशबाजी की गई । साथ ही धार्मिक गानों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर नृत्य कर श्रीरामोत्सव की खुशी मनाई ।

इस दौरान कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश कर्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि श्री राम आगमन के इस युग युगांतकारी क्षणों की अनुभूति के लिए आज प्रदेश मुख्यालय में श्री हनुमान चालीसा के 11 पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया । साथ ही 5 शताब्दियों के बाद प्रभु के अपने धाम पधारने की खुशी में दीपक से कार्यालय परिसर को प्रकाशवान किया गया।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, दायित्वधारी कैलाश पंत, विश्वास डाबर, मधु भट्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, जोगेंद्र पुंडीर, कर्नल अजय कोठियाल, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कुमार जपिंदर सिंह, राजेंद्र नेगी, संजीव वर्मा, सुभाष बड़थ्वाल, हनी पाठक, डा इंदुबाला, रजनी कुकरेती समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे है ।