Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

देहरादून नगर निगम का कार्यकाल हुआ समाप्त, जिलाधिकारी सोनिका बतौर प्रशासक संभालेगी कमान

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में नगर निगम की कार्यकारिणी का पांच वर्ष का कार्यकाल आज पूर्ण हो रहा है। इसी के साथ देहरादून नगर निगम की कमान जिलाधिकारी सोनिका को बतौर प्रशासक सौंप दी जाएगी। देहरादून नगर निगम के इतिहास में यह चौथा मौका है जब निगम का कामकाज प्रशासक को सौंपा गया। देहरादून नगर निगम में कार्यकाल पूर्ण होने के साथ जिलाधिकारी सोनिका निगम के कार्यों को देखेंगीं। निकाय चुनाव होने तक उनकी देखरेख में तमाम कार्य होंगे।

इसके साथ ही हाल ही में अपर जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद से अपर नगर आयुक्त देहरादून के पद पर स्थानांतरित पीसीएस अधिकारी वीर सिंह बुदियाल ने भी शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। दो दिसंबर को नगर निकायों का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है, इससे पहले ही शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों के निकायों में बतौर प्रशासन कामकाज देखने के आदेश जारी कर दिए गए।