Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रधानमंत्री ने श्रमिकों को सकुशल बाहर निकालने पर सीएम धामी को फोन कर दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के उत्तराकाशी जिले के सिलक्यारा में एक सुरंग ढह गई. इस हादसे में सुरंग में 41 मजदूर फंस गए थे, जो 17 दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मंगलवार (28 नवंबर) को उससे बाहर आए. भारतीय सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ जैसी विभिन्न एजेंसियों ने मिलकर संयुक्त बचाव अभियान चलाया, जिसके बाद ये मजदूर पहाड़ का सीना ‘चीरकर’ सुरंग से बाहर निकल आए. सभी मजदूर स्वस्थ हालात में बताए गए हैं. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्क्यारा में 41 के 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाले जाने पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर अपनी शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री ने इस दौरान श्रमिकों के बारे में मुख्यमंत्री से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री से जाना कि सुरंग से निकालने के बाद श्रमिकों के स्वास्थ्य देखभाल, घर छोड़ने व परिजनों आदि के लिए क्या व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि सभी श्रमिकों को सुरंग से निकलने के बाद सीधे चिन्यालीसौड़ स्थित अस्पताल ले जाया गया है जहां उनकी जरूरी स्वास्थ्य जांच आदि की जाएंगी। साथ ही अवगत कराया कि श्रमिकों के परिजनों को भी फिलहाल चिन्यालीसौड़ ले जाया गया जहां से उनकी सुविधा के अनुसार राज्य सरकार उनको घर छोड़ने की पूरी व्यवस्था करेगी।