Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने 101 कन्याओं का किया पूजन, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी भी हुईं शामिल

Uttarakhand


टिहरी/ धनोल्टी, Big News : कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रविवार को जनपद टिहरी गढ़वाल स्थित प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी मन्दिर तहसील धनोल्टी के कद्दूखाल पहुंचे। जहां मंत्री गणेश जोशी ने शारदीय नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी द्वारा सुरकंडा देवी मंदिर में विशाल भंडारे के आयोजन कार्यक्रम में बतौर अतिथि अतिथि पहुंचे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने परिवार संग नौ दुर्गा स्वरूपा 101 कन्याओं का पूजन किया। मंत्री ने कन्याओं के पांव पखारे, उनका विधि विधान से पूजन किया, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया दक्षिणा और उपहार देकर मंत्री गणेश जोशी ने उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा देवी की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर मां सुरकण्डा माता का आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की। मंत्री गणेश जोशी ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुखसमृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

उन्होंने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति के सम्मान की गौरवमयी परम्परा का यह यह महत्वपूर्ण आधार भी रहा है। मंत्री ने कहा कि नवरात्रि का पर्व हमें मातृशक्ति की आराधना तथा सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व भारतीय संस्कृति की महान परम्परा का भी प्रतीक है।

इस दौरान भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा हर वर्ष उनके द्वारा सुरकंडा माता के मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।