ऋषिकेश। Big News Today निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज और संत जोध सिंह महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में छात्र प्रतिनिधि करन शाही और मानसी तिवाड़ी ने मुख्य अतिथि पखावज वादक डॉक्टर संतोष नामदेव और प्रसिद्ध तबला वादक उस्ताद अकरम खान का स्वागत किया।

खैरीकलां स्थित निर्मल आश्रम ज्ञान दान अकादमी में संगीत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमे देश-दुनिया में मशहूर अजराड़ा घराने के तबला वादक उस्ताद अकरम खान ने तबले की थाप से समां बांध दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। मौके पर विश्वविद्यालय लखनऊ से हारमोनियम के प्रसिद्ध प्रशिक्षक दिनकर द्विवेदी, डॉ. संतोष, संगीतकार बांसुरी वादक ईश्वरी प्रसाद यादव, तबला वादक सोमनाथ, मलय बनर्जी, डॉक्टर अजय शर्मा, शिव सहगल, ललिता कृष्ण स्वामी, सरदार दर्शन सिंह, डॉ. गुरजिंदर सिंह, दिनेश पैन्यूली, पूनम चौहान, राजबाला नौटियाल, सोहन सिंह कैंतूरा, विनोद विज्लवाण आदि मौजूद रहे।
प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा ने संगीत का महत्व बताया। विद्यालय की छात्राओं ने शबद ‘मेर करो तृण ते मोहे जाहे’ के माध्यम से ‘गुरुवर’ से कृपा बनाए रखने और गलतियों को क्षमा करने की प्रार्थना की। तबला वादन उस्ताद अकरम खान की प्रस्तुति पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।