देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को ठंड का अहसास कराया। हरिद्वार में तेज तूफान से धूल मिट्टी, कूड़ा तेज शहर के रोड और गलियों में पसर गया । तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ की शाखाएं टूट कर गिर गई है। मौसम विभाग की ओर से आज सोमवार को बारिश होने के आसार बताए गए थे। केंद्र ने पर्वतीय जिलों में बारिश का ऑरेंज और मैदानी इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है।


