Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
Anchal Dairy

लड्डू पेड़ा बाल मिठाई और नान खटाई, इस दीवाली आँचल डेयरी भी बेचेगी देसी घी की मिठाई

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big News Today अभी तक दूध और डेयरी से जुड़े दूध के बाय प्रोडक्ट जैसे दही, पनीर, खोया उत्पादन कर रही आंचल डेयरी ने पिछले कुछ समय से आइसक्रीम और कुछ अन्य उत्पाद भी बाजार में उतारे हैं, उत्तरांचल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के तहत संचालित होने वाली आंचल डेयरी इस दीवाली फेस्टिव सीजन में लोगों को पांच प्रकार की मिठाई खिलाने की तैयारी कर रहा है। पिछले वर्ष आइसक्रीम भी लॉन्च की गई थी। अब एक कदम और आगे बढ़ाते हुए आँचल डेयरी 5 प्रकार की मिठाइयां भी अपने आंचल कैफे और बिक्री केंद्रों के जरिए बेचने की तैयारी हो रही है। बेसन के लड्डू, पेड़ा, बाल मिठाई और नान खटाई भी शामिल है। 

दुग्ध विकास एवं डेयरी विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि आँचल डेयरी द्वारा इस दीपावली के शुभ अवसर पर देसी घी के सादा बेसन लड्डू, ड्राई फ्रूट बेसन लड्डू, स्वादिष्ट पेड़ा, बाल मिठाई तथा देसी घी की नानखटाई लॉन्च की जा रही है। इसके लिए आंचल डेयरी द्वारा सोलह हजार किलोग्राम ( 160 कुंटल) मिठाई की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है।

उत्तरांचल को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के एमडी जयदीप अरोड़ा का कहना है कि आँचल डेयरी की मिठाई हम देहरादून सहित राज्यभर में आंचल कैफे और अपने बिक्री केंद्रों के माध्यम से विक्रय करेंगे, इसके लिए फेडरेशन ने तैयारी कर ली है। हमने क्वालिटी और स्वच्छता का सबसे ज्यादा ध्यान रखा है। ये पहली बार है कि 5 प्रकार की स्वादिष्ट मिठाई लोगों के सामने ला रहे हैं। हमने ट्रायल के तौर पर लड्डू बनाए थे जिसका अच्छा रिस्पांस मिला।ः