Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नाबालिग को पुलिस द्वारा सकुशल रेस्क्यू करने पर दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: 17 वर्ष की नाबालिग किशोरी के दो माह पूर्व अचानक कहीं चले जाने का मामला सामने आने पर परिजनों ने ऋषिकेश थाने में रिपोर्ट कराई थी। जिस पर पुलिस ने छानबीन शुरू करी थी। परंतु किशोरी के पास मोबाइल न होने के कारण उसकी जानकारी मिलपाना अत्यंत कठिन हो गया था जानकारी न मिलने के पश्चात परिजनों द्वारा उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल से मुलाकात कर मामले की जानकारी दी गई। जिस पर महिला आयोग के अध्यक्ष ने मानव तस्करी को रोकने के लिए काम कर रही संस्था ह्यूमन राइट काउंसिल के राजेंद्र पँवार के साथ स्वयं ऋषिकेश कोतवाली पहुंच कर जल्द से जल्द किशोरी को ढूंढने के लिए निर्देशित किया था तथा सभी संदिग्धों को जांच के दायरे में लेते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

मामले में आयोग की अध्यक्ष लगातार पुलिस से जानकारी लेती रही जिस पर एसओ ऋषिकेश आज फोन पर जानकारी दी कि कुछ दिन के पूर्व किशोरी को कॉल में बात करने के बाद उस की लोकेशन ट्रेस की गई जिसे मेरठ से रेस्क्यू कर लिया गया।

जिस पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने पुलिस के अधिकारियों को व पूरी टीम को बधाई देते हुआ कहा कि ऐसे मामले बढ़ने लगे है जिस पर अंकुश लगाना अत्यंत आवश्यक है। पुलिस को ऐसे प्रकरणों में तत्काल जांच व कार्यवाही करनी चाहिये तथा युवतियों के भागने या गायब हो जाने वाले इन मामलों में सहयोग करने वालो के विरुद्ध भी एक्शन लेना चाहिए।

हालांकि पुलिस की जानकारी के अनुसार लड़की लगभग 17 वर्ष 6 माह की है तथा उसने घर से जाने के पश्चात शादी कर ली है। जो कि अपने घर जाने से इनकार कर रही है जिसे अभी बालिग होने तक नारी निकेतन में रखा जाएगा।