Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सरस मेले में पहुंचकर मेले में लगे स्टॉल का लिया जायजा

Dehradun Uttarakhand


ऋषिकेश/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सोमवार को ऋषिकेश के मुनिकीरेती में आयोजित सरस मेले में पहुंचे। उन्होंने मेले में लगे स्टॉल का जायजा लिया। साथ ही यहां पर लाए गए जैविक उत्पादों के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि बीते तीन अक्तूबर को मेला शुरू हुआ था जो 12 अक्तूबर तक चलेगा। मेले में प्रदेश के विभिन्न राज्यों से आए हुए स्वयं सहायता समूह की ओर से पहाड़ी उत्पादों का स्टॉल लगाए गए हैं, जो मेले में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।