Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मध्य प्रदेश एक बार फिर कमल खिलाने को तैयार: सीएम धामी

Dehradun Madhya Pradesh Uttarakhand


बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मध्य प्रदेश के बीना में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर क्षेत्रवासियों से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनता द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की जनसभाओं में जिस प्रकार से जनता का प्रेम व आशीर्वाद मिल रहा है, मुझे पूर्ण विश्वास है कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों पर मुहर लगाते हुए पुनः भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने जा रही है।

जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्य प्रदेश सरकार ने अनेकों जनहितैषी निर्णय लिए हैं। कांग्रेस की सरकारों ने जहां मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी में खड़ा कर दिया था आज वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार में प्रदेश तीव्र गति से प्रगति कर रहा है।