Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
pm modi birthday cm pushkar dhami in swachhta league marathon dehradun (1)

PM Modi Birthday: स्वच्छता लीग मैराथन का आयोजन सीएम पुष्कर धामी हुए शामिल

Dehradun Delhi


देहरादून। Big News Today  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देहरादून में स्वच्छता लीग मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार की सुबह सवेरे ही परेड ग्राउंड में नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार, भगवान बद्रीविशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की है। स्वच्छता लीग मैराथन में मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजानदास, नगर आयुक्त मनुज गोयल, अनिल गोयल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

स्वच्छता लीग मैराथन के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अब तक के 09 साल के कार्यकाल में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान और स्वाभिमान बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की शाख बढ़ी है। 21 जून विश्व के अनेक देशों में योग दिवस मनाया जाता है। इसे वैश्विक स्तर पर ले जाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। भारत की अध्यक्षता में आयोजित जी-20 की देशभर में 200 से भी अधिक बैठक देश के अनेक स्थानों पर हुई। जी-20 की तीन बैठकें आयोजित करने का अवसर उत्तराखण्ड को भी मिला। इस समिट में पूरी दुनिया ने भारत की संस्कृति और सामर्थ्य को देखा। वर्ष 2023 को वैश्विक स्तर पर मिलेट वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने भारत के श्री अन्न को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान दिलाने का कार्य किया है। आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है।
प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से विशेष लगावः धामी
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उन्होंने बाबा केदारनाथ की भूमि से कहा था कि इक्कीसवीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार से राज्य को हर क्षेत्र में पूरा सहयोग मिल रहा है। सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हो रहा है। नरेन्द्र मोदी के कालखण्ड में राज्य को डेढ़ लाख करोड़ से अधिक योजनाएं मिली हैं। पर्यटन, कृषि, बागवानी, शिक्षा, चिकित्सा, तकनीकि क्षेत्र सभी में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।