Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने जन्मदिन पर गरीब बच्चों के साथ बिताया समय, पीएम मोदी सहित कई नेताओं ने दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे : सीएम धामी शुक्रवार को दिल्ली से लौटने के बाद बनियावाला देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के बीच पहुंचे। सीएम ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर छात्रावास के बच्चों के साथ केक काटा और बच्चों को उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया।

 

मुख्यमंत्री ने बच्चो के साथ बैठकर भोजन भी किया और अपने हाथों से बच्चों को भोजन कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गईं। सीएम को अपने बीच देखते हुए बच्चे उत्साहित दिखे। बच्चों ने दीप जलाकर, गायत्री मंत्र और गणेश वंदना करते हुए मुख्यमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। सीएम ने पौधरोपण भी किया।

 

मुख्यमंत्री धामी को उनके जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी सहित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व कई नेताओं ने बधाई दी।