Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.
cm pushkar singh dhami

मसूरी गोलीकांड के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम धामी ने कहा शहीदों के सपने साकार करने की कोशिश

Dehradun Delhi Uttarakhand


मसूरी। Big News Today #bignewstoday उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन के तहत मसूरी गोली कांड की 29वीं वर्षगांठ पर मालरोड स्थित शहीद स्थल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी cm pushkar dhami और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। शहीदों को नमन करते हुए राज्य आंदोलन के दिनों को याद करते हुए भावुक गीत व काव्य पाठ भी किया गया। जिससे सभी उपस्थित लोग भी भावुक हो गए। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी mussoorie गोलीकांड के शहीदों बेलमती चौहान, हंसा धनाई, बलबीर नेगी, धनपत सिंह, राय सिंह बंगारी, मदन मोहन मंमगाई के परिजनों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

राज्य आंदोलन के महत्वपूर्ण घटना मसूरी गोलीकांड की बरसी uttarakhand पर शहीदों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, pushkar singh dhami केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों, शहर वासियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये आंदोलनकारियों व शहीदों के परिजनों ने मसूरी गोलीकांड के शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित कर राज्य निर्माण में उनके योगदान को याद किया। 

सीएम ने शहीद स्थल पर शेड लगाने की घोषणा की: इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उत्तराखंड के शहीदों के सपनों के अनुसार राज्य का विकास हो सके इस दिशा में लगातार कार्य हो रहे हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी बदौलत ही आज अलग उत्तराखंड राज्य मिल पाया है। आज भी उस समय पुलिस व तत्कालीन सरकार के कारनामे सुन रूह कांप उठती है। जब तत्कालीन (उत्तर प्रदेश) सरकार ने योजनाबद्ध तरीके से आंदोलनकारियों पर गोलियां चलाई और लाठीचार्ज किया गया। 

आंदोलनकारियों के लिए 10 फीसदी आरक्षणः मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार कैबिनेट ने राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का प्रस्ताव लाया गया जिसे विधानसभा में पास किया जायेगा। देहरादून में चार हजार से अधिक का चिन्हीकरण हो चुका है, 164 को जनपद में नौकरी दी गई है। धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने लगातार चुनौतियों के बाद भी कठोर निर्णय राज्य हित में लिए हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

शहादतों के कारण ही बना उत्तराखंडः रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने  कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलन में शहादत देने वालों के कारण ही राज्य बना जिसमें सभी ने सहयोग दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकासशील प्रदेशों की सूची में दूसरे स्थान पर है, और केंद्र सरकार द्वारा उत्तराखंड को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश में एक लाख करोड़ विकास योजनाओं के लिए आ चुका है। 

मसूरी पालिका अध्य़क्ष ने भी दी श्रद्धाजंलि: मसूरी पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मसूरी गोलीकांड के शहीदों के सपनों का साकार करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। 

कार्यक्रम को पूर्व विधायक व उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने किया। इस मौके पर भाजपामहानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, पूर्वपालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेशरावत, महामंत्री कुशाल राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीताकुमाई, उक्राद के त्रिवेंद्र पंवार, राज्य आंदोलनकारी संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती,सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सर्वधर्म सभा का आयोजन: शहीद स्थल मसूरी शहीद स्मारक समिति के तत्वाधान में सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया जिसमें मौलवी, पादरी, सिख ग्रंथी, हिन्दू धर्मगुरू, संस्कृत विद्यालय के छात्रों, तिब्बती धर्मगुरु ने शहीदों की आत्मा के लिए शांति पाठ किया। सर्वधर्म सभा के बाद प्रसाद वितरित किया गया। 

गीत व अन्य कार्यक्रम भी आयोजित: शहीद स्थल पर प्रार्थना सभा के बाद आंदोलन के दिनों को याद करते हुए गीत-काव्य का आयोजन किया गया । जिसमें उत्तराखंड के मेलोडी गायक जितेंद्र पंवार ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन पर लिखे गीत मेरु बीरू रची गई उत्तराखंड की रैली मां गाकर श्रोताओं की आंखों में आंसू छलका दिए। वहीं उन्होंने पोथली फिल्म का गीत भी गाया। वहीं दूसरी ओर संस्कृति विभाग की ओर से हेमंत बुटोला एवं टीम ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसमें लोकनृत्य व गीत प्रस्तुत किए गये।