Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

रजिस्ट्री रिकॉर्ड रूम फर्जीवाड़ाः जमीनों की फाइल में पेपर बदलकर 10 करोड़ की पौने दो एकड़ भूमि की खरीद-फरोख्त, वकील कमल विरमानी गिरफ्तार

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादूनरिकॉर्ड रूम में छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने नौवीं गिरफ्तारी की है। रजिस्ट्रार ऑफिस के रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर धोखाधड़ी से करोड़ों रुपए की जमीनों की खरीद फरोख्त करने के मामले में देहरादून के नामी वकील कमल विरमानी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब तक इस रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कुल 09 आरोपियों की गिरफ्तार किया गया है। अन्य जिन आरोपियों के नाम सामने में आये है, उनके खिलाफ सबूत इकट्ठे कर दबिश दी जा रही हैं। 

एसएसपी-डीआईजी दिलीप सिंह कुवर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पांच मामलों में से चार में कार्रवाई हो चुकी थी, पांचवें में कार्रवाई चल रही थी। उन्होने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की जाएगी।

एसएसपी ने बताया, साथ ही इस भूमि पेपर्स फर्जीवाड़े के मामले में अब तक करीब 10 करोड़ रुपए का व्हाईट मनी में लेनदेन सामने आया है। जिसमें करीब पौने दो एकड़ जमीन की खरीद फरोख्त की गई है। जल्द ही ओर आरोपियों गिरफ्तारियां की जाएगी, इसके लिए एसआईटी की टीम जांच कर रही है।

जमीनों के पेपर्स में ऐसे करते थे फर्जीवाड़ा :एसएसपी ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय के रिकॉर्ड में रखे हुए भूमि के कागजात में कमियों को बाकायदा पेपर्स रिप्लेस करके, पूरी तैयारी करके कलेक्ट्रेट- रजिस्ट्री कार्यालय में रखा जाता था। उसके बाद उस भूमि के लिए क्लेम किया जाता था, कि रजिस्ट्री कार्यालय में ये फाइल रखी हुई है।

फिर उसको लगातार परस्यू किया जाता था। एसएसपी ने बताया कि इस काम में गिरफ्तार किए गए एडवोकेट कमल विरमानी मुख्य भूमिका निभाते थे। जमीन खरीदारी के लिए जो लोग आते थे उनको वकील द्वारा एश्योर कर दिया जाता था, कि मैंने सारे कागज देख लिए हैं, पेपर्स ठीक हैं, कोई दिक्कत नहीं है।

मामले में पुलिस की जांच जारी है, अभी कई आएंगे कार्रवाई के लपेटे में : पुलिस का कहना है इमरान और केपी सिंह के साथ गिरफ्तार वकील का पुराना संबंध है। उनके साथ खरीद- फरोख्त में संयुक्त रूप से शातिराना ढंग से काम करते थे। इसमें काफी लोग लपेटे में आएंगे, कुछ अन्य एजेंसी को भी शामिल किया जाएगा। भूमि के दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा करने के इस खेल की अभी पुलिस विवेचना जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अधिवक्ता द्वारा अथवा उनके अधिवक्ता द्वारा इस मामले में कोई अपना पक्ष-बयान हमें प्रकाशित करने को दिया जाएगा तो वो भी प्रकाशित कर दिया जाएगा।

प्रेस नोट : कोतवाली नगर
दिनाँक : 27-08-23
— दिनांक 15.07.2023 को वादी श्री संदीप श्रीवास्तव सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून व श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा। 103 गठित समिति की जांच रिपोर्ट बाबत अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नियत से आपराधिक षडयन्त्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से सम्बन्धित धारित जिल्दों के क्रमश: (विलेख सं0 2719/2720 वर्ष 1972, विलेख सं0 3193, विलेख सं0 3192, विलेख सं0 545 वर्ष 1969 विलेख सं010802/10803 ) के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखो की कूटरचना करना के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर देहरादून पर मु0अ0सं0 281/2023 धारा 420/120बी/467/468/47 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया। गया। श्रीमान पुलिस उमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा उपरोक्त प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए तत्कालीन पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में एस0आई0टी0 टीम का गठन किया गया टीम द्वारा रजिस्ट्रार ऑफिस से जानकारी करते हुए रिंग रोड से सम्बन्धित 50 से अधिक रजिस्ट्रियों का अध्ययन कर सभी लोगों से पूछताछ की तथा पूछताछ में कुछ प्रॉपर्टी डीलर के नाम प्रकाश में आये जिनसे गहन पूछताछ में उक्त फर्जीवाड़े में कई लोगों के नाम प्रकाश में आये गठित टीम द्वारा कई संदिग्धों के विभिन्न बैंक अकाउण्ट का भी अवलोकन किया गया जिसमें करोड़ो रुपयों का लेन-देन होना पाया गया। इन लोगो द्वारा बनाये गये दस्तावेजों को रजिस्ट्रार कार्यालय से प्राप्त करने पर कई फर्जीवाड़े का होना भी पाया गया।

मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में ही अभियुक्त गण मक्खन सिंह, सन्तोष अग्रवाल, दीप चन्द अग्रवाल व रजिस्ट्रार कार्यालय – में नियुक्त डालचन्द, अधिवक्ता इमरान अहमद, रोहताश सिंह , राजस्व अभिलेखागार में नियुक्त विकास पाण्डे, रिकॉर्ड रूम में नियुक्त अजय सिंह क्षेत्री को गिरफ्तार किया जा चुका है जो वर्तमान में न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार में निरूद्ध है। इन लोगों से विस्तृत पूछताछ में कई अन्य लोगों के नाम भी प्रकाश में आये थे जिनकी जिनकी तलाश में गठित टीम द्वारा लगातार दबिशें, पतारसी-सुरागरसी कर रही है।

पर्यात साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आये अभियुक्तगणों के सम्भावित ठिकानों पर गठित टीम द्वारा बराबर दबिशे दी जा रही है एसआईटी टीम द्वारा रात दिन कड़ी मेहनत व अथक प्रयासों से मुखबिरों की सहायता से दि0 26.08.2023 को देर रात्रि क्रॉस रोड मॉल के बाहर से वांछित अभियुक्त कमल बिरमानी पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र बिरमानी निवासी 43ए ईदगाह देहरादून को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त से पूछताछ में यह बात प्रकाश में आयी कि अभियुक्त सहारनपुर निवासी के0पी0 सिंह (कंवर पाल) को काफी सालों से जानता था के0पी0 इनके पास डालनवाला की एक प्रॉपर्टी का केस लेकर आया था जिसमें अभियुक्त ने के0पी0 की काफी मदद की थी उसके पश्चात के0पी0 ने इनको सहारनपुर में कुछ जमीनो के पुरानी रजिस्ट्री बनवाकर अपने व अपने जानने वालों के नाम चढ़ाकर करोड़ो रूपये कमाने की बाते बतायी थी तथा के0पी0 द्वारा देहरादून में भी पुरानी व विवादित जमीनो पर इसी तरह काम करने के लिए इनसे सलाह मांगी गयी थी रूपयों के लालच में आकर अभियुक्त ने के0पी0 को क्लेमनटाउन, पटेलनगर, रायपुर, नवादा, रैनापुर से सम्बन्धित जमींनो के बारे में बताया था तथा उन जमीनो की रजिस्ट्री का मैटर (ड्राफ्टिंग) भी बनाकर दिया था और अपने मुंशी रोहताश तथा वकील इमरान को के0पी0 से मिलवाकर रजिस्ट्रार और तहसील में इनकी मदद करने के लिए बताया था। पुराने स्टाम्प पेपर और मुहरों की व्यवस्था के0पी0 करता था तथा उसमें जो मैटर (ड्राफ्टिंग) लिखा जाता था वह अभि0 बिरमानी इनको बनाकर देता था इसके बाद वकील इमरान और मुंशी रोहताश द्वारा रजिस्ट्रार और राजस्व रिकॉर्ड रूम में अजय क्षेत्री, डालचन्द, विकास पाण्डे की सहायता से उन कागजो को रिकॉर्ड रूम में रख दिये जाते थे इसके बाद अभि0 कमल बिरमानी द्वारा उनसे सम्बन्धित केसो की पैरवी अपने स्तर से करवाकर राजस्व रिकॉर्ड रूम में नाम दर्ज करा दिया जाता था। अभियुक्त की पूछताछ में कई अन्य अभियुक्तों के नाम भी प्रकाश में आये है जिनके सम्बन्ध में SIT टीम द्वारा गहन जाँच एवं साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की जा रही है।
गठित SIT टीम द्वारा अब तक इस रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में कुल 09 अभियुक्तों की गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य प्रकाश में आये अभियुक्तों के विरूद्ध साक्ष्य संकलन एवं बराबर दबिशें दी जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त गण के नाम पते- कमल बिरमानी पुत्र स्व0 हरीश चन्द्र बिरमानी निवासी 43ए ईदगाह देहरादून
पर्यवेक्षण पुलिस अधिकारी-

  1. श्री सर्वेश कुमार पंवार (पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून) 2. श्रीमती सरिता डोभाल (पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून)
  2. श्री मिथिलेश कुमार (पुलिस अधीक्षक अपराध देहरादून ) 4. श्री नीरज सेमवाल (क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून )

पुलिस टीम-
1- श्री राकेश कुमार गुसांई (प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर)
2- श्री नन्द किशोर भट्ट (प्रभारी एस0ओ0जी0)
3- श्री प्रदीप सिंह रावत (व0उ0नि0 कोतवाली नगर)
4- श्री नवीन चन्द्र जुराल (उ0नि0 कोतवाली नगर)
5- श्री मनमोहन सिंह नेगी उ0नि0 पुलिस कार्यालय
6-उ0नि0 हर्ष अरोडा एस0ओ0जी0
7- हे० कानि0 किरन कुमार एस0ओ0जी0
8- कानि0 आशीष शर्मा एस0ओ0जी0
9-कानि0 ललित कुमार एस0ओ0जी0
10-कानि0 पंकज कुमार एस0ओ0जी0
11-कानि0 अमित कुमार एस0ओ0जी0
12- कानि0 देवेन्द्र कुमार एस0ओ0जी0
13-कानि0 विपिन एस0ओ0जी0
14.कानि0 लोकेन्द्र उनियाल कोतवाली नगर