Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

 उपलब्धि: आजीविका संवर्धन के लिए उत्तराखंड को मिला नेशनल स्कॉच अवार्ड, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून। Big news today राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन Livelihood mission के अंतर्गत जनपद चमोली को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियों के लिए स्कॉच अवार्ड मे सिल्वर श्रेणी प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रकार का प्रोत्साहन मिलने से आजीविका संवर्धन के प्रयासों को बल मिलेगा तथा स्वयं सहायता समूह और अधिक स्वावलम्बी बनकर स्वरोजगार को बढ़ावा देने में भी मददगार बनेंगे। इसमें हमारी आर्थिकी को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने इसके लिए जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना एवं मुख्य विकास अधिकारी चमोली डॉ ललित नारायण मिश्र के प्रयासों की भी सराहना की। जनपद चमोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह स्थानीय आधार पर कौशल विकास विभिन्न स्वरोजगार आजीविका संवर्धन हेतु कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से लेंटाना फर्नीचर निर्माण. फल संरक्षण ( तिमला का अचार, लिंगूड़े का अचार, विभिन्न प्रकार के जूस ) पिरुल से बने गृह उपयोगी सामान. धूप निर्माण, अगरबत्ती निर्माण, कताई बुनाई प्रशिक्षण, डेयरी प्रशिक्षण, सुगंधित जड़ी बूटी प्रशिक्षण, भोजपत्र प्रशिक्षण आदि मुख्य रूप से समूह सदस्यों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जिसमें जनपद को जिला गवर्नेंस अवार्ड के अंतर्गत सिल्वर श्रेणी का अवार्ड प्राप्त किया है राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच ग्रुप द्वारा जनपद चमोली को आजीविका गतिविधियां संवर्धन हेतु सिल्वर श्रेणी स्कॉच ग्रुप से प्राप्त दिया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूहों को बैंक लिंकेज के साथ व्यवसाय हेतु ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

———————————–