Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

अल्मोड़ा|शिक्षा विभाग में मचा हडकंप|घूस लेते पकड़ा गया अधिकारी-उत्तराखंड

Uttarakhand


अल्मोड़ा के मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को विजिलेंस की टीम ने घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी को 15 हज़ार की घूस लेते हुए उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। वही विजिलेंस ने मुख्य शिक्षा अधिकारी के कमरे में छापेमारी कर उनके कमरे से 1 लाख 93 हज़ार रुपये बरामद कर अपने कब्जे में लिए हैं।विजिलेंस की इस कार्रवाही से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

जगमोहन सिंह सोनी मुख्य शिक्षा अधिकारी

राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीखेत के सोनी, ताड़ीखेत में तैनात शिक्षक नंदन सिंह परिहार की शिकायत पर आज विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की। नंदन सिंह का कहना है की मुख्य शिक्षा अधिकारी ने एक जांच के एवज में उनसे 20 हज़ार की मांग की थी। जिस पर उन्होंने 5 हज़ार एडवांस दिए थे और बाकी की रकम आज देने के लिए तय किया था। शिक्षक नंदन परिहार ने इसकी सूचना विजिलेंस को देकर आज मौके पर विजिलेंस के टीम ने पहुचकर मुख्य शिक्षा अधिकारी को 15 हज़ार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विजिलेंस की टीम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से आफिस में कई घंटों तक पूछताछ की। वही इस दौरान विजिलेंस की टीम ने सीईओ के घर में छापेमारी करते हुए 1 लाख 93 हजार 200 रुपए भी बरामद किए। इसके बाद विजिलेंस की टीम सीईओ को गिरफ्तार करके हल्द्वानी ले गई।

बता दें कि शिक्षक ने एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र दिया था। शिकायती पत्र में उन्होंने कहा था कि उनकी पिछली तैनाती हाई स्कूल डोनी ताकुला में थी। उस नियुक्ति अवधि में मध्यान्ह भोजन योजना के बिल वाउचर के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी अल्मोड़ा द्वारा एक स्पष्टीकरण मांगा गया ।जबकि मेरे द्वारा सभी कार्य नियमपूर्वक किये गए थे और ये बात स्पष्ट रूप से मुख्य शिक्षा अधिकारी को बता दी। फिर भी उनके द्वारा स्पस्टीकरण पत्र देकर मामले को निपटाने के एवज में 20 हज़ार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। शिक्षक ने कहा कि इसकी जानकारी उन्होंने अपने शिक्षक संघ को भी दी, लेकिन उनके द्वारा भी उनकी बातें नही सुनी गई। आखिरकार उन्होंने न्याय के लिए विजीलेंस को जानकारी दी। वही,विजीलेंस के एसपी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि की इनके खिलाफ पहले भी ऐसे मामले संज्ञान में आये हैं ।लेकिन अभी रंगे हाथों गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे मुख्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

बाइट – नंदन सिंह परिहार, रिटायर्ड शिक्षक
बाइट- अमित श्रीवास्तव, एसपी विजिलेंस