Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News Today : हेरिटेज टूर गाइड, विरासत में रोजगार का आगाज

Dehradun Delhi Uttarakhand


रुड़की Big News Today उत्तराखंड में पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न स्थलों का चयन किया गया है, जहां पर्यटकों की सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड तैयार किए जा रहे हैं। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से हेरिटेज टूर की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकें तथा इससे उन्हें नया अनुभव भी हासिल होगा। साथ ही उनकी सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड के रूप में कार्य करने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के माध्यम से हेरिटेज टूर की योजना को धरातल पर उतारा जा रहा है, ताकि सैलानी यहां की धरोहर से भी परिचित हो सकें तथा इससे उन्हें नया अनुभव भी हासिल होगा। साथ ही उनकी सुविधा के लिए स्थानीय स्तर पर हेरिटेज टूर गाइड के रूप में कार्य करने वाले स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो सकेगा।

टूरिज्म एंड हास्पिटेलिटी स्किल काउंसिल (टीएचएससी) के माध्यम से युवाओं को हेरिटेज टूर गाइड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यूटीडीबी ने प्रदेश में ऐसे स्थल चयनित किए हैं, जहां की धरोहर पर्यटकों के लिए नए आकर्षण से कम नहीं होगी।

रूडकी के सिंचाई अनुसंधान संस्थान के ऑडिटोरियम में दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ विधायक रूडकी प्रदीप बत्रा द्वारा हुआ । गाइड प्रशिक्षण के इस बैच में 30 प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा । इस प्रशिक्षण की अवधि 10 दिन होगी जिसमे आई आई टी रूडकी एवं केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं पर्यटन क्षेत्र के विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षुओं को हेरिटेज टूरिज्म और हेरिटेज टूर गाइड की प्रस्तुति, व्यवहार, संचार, उत्तराखंड विरासत स्थल के रूप में तथा सतत और जिम्मेदार पर्यटन आदि विभिन्न पक्षों पर प्रशिक्षण दिया जायेगा।

प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 13 वीं शताब्दी के चिश्ती आदेश के सूफी संत की दरगाह ‘‘पिरान कलियर एवं 1847 में शुरु किये गए भारत के पहले अभियांत्रिकी विश्वविधालय भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (आई आई टी रूड़की) की साइट यात्रा भी कराई जाएगी। उपरोक्त ट्रेनिंग का उद्द्घाटन माननीय विधायक रूडकी श्री प्रदीप बत्रा जी एवं अधिशाषी अभियंता, सिंचाई अनुसंधान संस्थान गुणानन्द शर्मा जी द्वारा किया जायेगा।

आज के उद्धघाटन समारोह में अपर निदेशक पर्यटन पूनम चंद, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सिचाई अनुसन्धान संस्थान गुड़ानंद शर्मा, समर्पित मीडिया सोसाइटी के पंकज शर्मा , सीमा शर्मा, प्रशिक्षण के प्रशिक्षु, एवं सिचाई अनुसन्धान संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे