Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big News Today : हाईकोर्ट में हरीश रावत स्टिंग मामले में हुई सुनवाई, अगली सुनवाई 27 जुलाई को

Dehradun Delhi Nainital Uttarakhand


Big News Today

नैनीताल। Big News Today उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले की सीबीआई से जांच कराने के प्रकरण में सुनवाई की। सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की एकलपीठ ने गुरुवार को कोर्ट का समय कम रहते हुए अगली सुनवाई के लिये 27 जुलाई की तिथि नियत की है।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कहा है कि उनके कार्यकाल के दौरान कुछ लोगों ने उनके ऊपर झूठे आरोप लगाए, इस वजह से उनकी सरकार गिर गई थी। राज्य सरकार ने पूरे प्रकरण की जांच सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) से कराना चाही, राज्य सरकार ने सीबीआई से कहा कि इसकी पहले प्राथमिक जांच करें। तथ्य सही आने पर इन्हें गिरफ्तार करें। बाद में राज्य सरकार ने खुद अपना आदेश सीबीआई से वापस ले लिया।

हरीश रावत ने अपनी याचिका में कहा कि जब राज्य सरकार ने सीबीआई से प्राथमिक जांच कराने का प्रार्थना पत्र वापस ले लिया है तो उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकती है। जो केस स्टिंग प्रकरण से जुड़े हैं, उनका कोई महत्व नहीं रह जाता है। उन्हें बार-बार अभी भी परेशान किया जा रहा है, जबकि उच्च न्यायालय ने इस प्रकरण में पहले से ही उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है।

साल 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का कथित तौर पर कुछ विधायकों के खरीद-फरोख्त का स्टिंग ऑपरेशन हुआ था, स्टिंग में हरीश रावत कथित तौर पर विधायकों को कुछ लेने-देने की बात करते हुए नजर आए। ये बात भी सामने आई कि स्टिंग ऑपरेशन उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक और पूर्व पत्रकार उमेश कुमार ने किया था, इसके अलावा ये भी कहा गया कि स्टिंग में कांग्रेस विधायक मदन बिष्ट और पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल थे। इस मामले में अगली सुनवाई 27 जुलाई को होगी।