Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम ने की सहायता

Dehradun Delhi Uttarakhand


टिहरी/ ऋषिकेश (Big News Today) श्री केदारनाथ धाम से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी एक बस ऋषिकेश से पहले टिहरी जनपद की सीमा क्षेत्र में अनियंत्रित होकर पलट गई। आपातकालीन परिचालन एवं प्रबंधन केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि रेस्क्यू टीम व्यासी से उप निरीक्षक मनोज रावत द्वारा बताया गया कि उक्त वाहन ऋषिकेश की तरफ आ रहा था, जिसमें 28 व्यक्ति सवार थे, सभी को सामान्य चोटे आई है,  एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, सभी को 108 के माध्यम से व अन्य वाहनों के माध्यम से उपचार हेतु हॉस्पिटल भेज दिया गया है,  किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं है। टीम अभी घटनास्थल पर मौजूद है।

घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक बस (नम्बर : UP17AT7489) दुर्घटनाग्रस्त होकर रास्ते मे ही पलट गयी है। बस ऋषिकेश की तरफ आ रही थी, जिसमें 28 व्यक्ति सवार थे। सभी यात्रियों को सामान्य चोटे आई है, परन्तु एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। SDRF टीम द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया व बाद प्राथमिक उपचार सभी को 108 व अन्य वाहनों के माध्यम से अग्रिम उपचार हेतु एम्स अस्पताल भिजवाया गया है । गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई बस श्री केदारनाथ जी से वापसी के दौरान , सोनप्रयाग से ऋषिकेश की और जा रही थी की अचानक अनियंत्रित होकर रास्ते में ही पलट गयी। बस में सवार सभी यात्री अहमदाबाद, गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।