Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हरीश रावत अपने स्वास्थ्य के कष्ट के दिनों की लिखेंगे गाथा, 1जुलाई से फेसबुक पर साझा करेंगे अनुभव!

Uttarakhand


देहरादून ( फैज़ान खान )

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आने जीवन के स्वास्थ्य कारणों से कष्ट के दिनों के अनुभवों को जनता के साथ साझा करने जा रहे हैं। हरीश रावत 1जुलाई से फेसबुक एज पर श्रृंखला लिखेंगे। देखिये इस श्रृंखला की जानकारी देते हुए हरीश रावत ने फेसबुक पेज पर क्या लिखा है। हम आपके लिए अक्षरसः प्रकाशित कर रहे हैं।

” मेरे #जीवन में कई खतरनाक व चिंतापूर्ण अवसर आये, ईष्ट देवता ने हमेशा मुझे संकट से बाहर निकाला। दो अवसर ऐसे आये जिनको मैं सार्वजनिक जीवन में अपने लिए एक बड़ी संकल्पमय चुनौती मानता हूंँ। जिनमें जिंदगी ने मुझसे लंबे समय तक आंख मिचौली की, केवल-केवल संकल्प सूत्र और ईष्ट देवता के उस संकल्प सूत्र के साथ जुड़े आशीर्वाद से मैं मौत को पराजित कर पाया, यूं तो मौत को केवल ईश्वर ही पराजित करता है। मगर ईश्वर की कृपा से मैं न केवल स्वस्थ हुआ, बल्कि मैंने अपने संकल्प सूत्रों को आगे बढ़ाने में अपने आपको पूरी तरीके से झौंक दिया। मैं कुछ न कुछ अपने भावों को आपके साथ बांटता रहता हूंँ, इन दो अवसरों पर क्या कुछ मेरे मनोभाव थे, उनको मैं आपके साथ बांटना चाहता हूंँ और आने वाले बृहस्पतिवार, दिनांक-1 जुलाई, 2021 से मैं अपने #फेसबुक पेज पर अपने इन अवसरों को छोटे-छोटे लेखों के रूप में आपके साथ साझा करूंगा।”- ( हरीश रावत, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सीएम उत्तराखंड )